अपराधियों की अब खैर नहीं बर्दवान सिटी अब सीसीटीवी कैमरे से लैस

अपराधियों की अब खैर नहीं बर्दवान सिटी अब सीसीटीवी कैमरे से लैस

  पूर्व बर्दवान (अमन राय): अपराधी अब चाहे लाख प्रयास कर ले पुलिस की निगाह से अब बच नहीं सकते क्योंकि पूर्व बर्दवान जिला पुलिस ने शहर में अब सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछा दिया है. पूर्व बर्दवान के एसपी कमानाशीष सेन ने जबसे पदभार संभाला है. आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं. चाहे बात करें ट्रैफिक व्यवस्था की चाहे सेफ ड्राइव सेव लाइफ हो या पुलिस कम्युनिटी के तहत कई कार्यक्रम लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. और लोगों का पुलिस के ऊपर विश्वास भी बड़ा है. पुलिस की सभी विषयों पर कार्यकुशलता साफ दिखती है. जिला पुलिस द्वारा जीटी रोड, बीसी रोड एवं सोना पट्टी क्षेत्र में 300 से ज्यादा नए सीसीटीवी कैमरे लगाकर अब मॉनिटरिंग .कंट्रोल रूम के द्वारा की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस का यह प्रयास निसंदेह सराहनीय है. लोग अब भयमुक्त होकर आवागमन कर सकेंगे. सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का विधिवत उद्घाटन व्यक्तित्व के धनी जिला एसपी कमानाशीष सेन आईपीएस के कर कमलों द्वारा हुआ. उनका यह मानना है क्षेत्र में अब कोई अपराधी किसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश करता है तो उसे पकड़ने में मदद मिलेगी. इसके अलावा और कई महत्वपूर्ण विषयों पर सीसीटीवी नजर दारी में मददगार साबित होगी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0